देश

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,05457 हुई

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई है। इसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 796 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 3,05457 हो गई है जिसमें से 2,89646 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1338 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 13819 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 1787 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 245 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 209633 है। जबकि 203305 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 837 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 5370 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 955 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में नये मरीजों की संख्या 84 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 31703 है। जबकि 30035 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 49 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1289 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 356 मरीजों की मौत हुई हैं।

मणिपुर में नये मरीजों की संख्या 180 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 20957 है। जबकि 17698 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 164 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3057 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 202 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में नये मरीजों की संख्या 76 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 15657 है। जबकि 14126 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 75 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1485 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 46 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 72 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 10368 हो गई है। 9312 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 71 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 962 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 94 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 42 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 9578 हो गई है। 8595 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 90 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 838 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 50 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 36 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 4344 हो गई है, वहीं 3887 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 48 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 291 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 82 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 61 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3217 हो गई है। 2688 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 527 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 02 मरीज की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Share:

Next Post

हापुड़ का हैंडलूम, सजावट व घरेलू प्रयोग का सामान भारतीय कारीगरी का नायाब उदाहरण : योगी

Thu Nov 12 , 2020
लखनऊ । कोरोना (Corona) संकटकाल में देश दुनिया के बाजारों में आयी मंदी के बीच घरेलू उत्पादों की बिक्री और निर्यात को प्रोत्साहन देने के प्रयासों में जुटे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को हापुड़ (Hapur handloom) जिले में निर्मित हथकरघा उत्पादों की तारीफ की है। श्री योगी ने ट्वीट किया “ […]