बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि, संख्या 1,48,124 हुई

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि, तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 4527 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 148124 हो गई है। जिसमें से 110706 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2457 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 36882 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 502 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 3555 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 115280 है। जबकि, 88727 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1834 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 26227 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 323 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 566 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 12719 हो गई है। जबकि, 7847 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 193 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 4734 मरीजों का इलाज चल रहा है। 118 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 125 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 6507 हो गई है, वहीं 4607 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 157 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1871 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 29 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में 148 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 4360 हो गई है। वहीं 3075 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 96 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1278 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 07 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

नगालैंड में 14 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 4017 हो गई है। राज्य में 3213 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 785 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 08 मरीजों की हुई मौत।

मेघालय में 77 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2517 हो गई है। जिसमें से 1318 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 83 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1186 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 13 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 34 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1704 हो गई है। वहीं 1260 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 23 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 440 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 04 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 08 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1020 हो गई है। जबकि, 659 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 49 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 361 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

Share:

Next Post

70 वर्षीय इलाज कराने गए अस्पताल, होगया प्यार, बच्चो ने करवाई शादी

Thu Sep 3 , 2020
प्यार की कोई उम्र नहीं होती यह किसी भी उम्र में हो सकता है, इसलिए शादी भी होसकती है। ऐसा ही किस्सा मध्य प्रदेश के भूराखेड़ी गांव में देखने को मिला। एक बुजुर्ग को अस्पताल में इलाज करवाने गए थे वहां उन्हें एक वृद्ध महिला से प्यार हो गया। 70 वर्षीय ओमकार सिंह जिला अस्पताल […]