बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में कोरोना मरीजों में तेजी से वृद्धि, संख्या बढ़कर 1,20,857 हुई

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 2592 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 1,20,857 हो गई है। जिसमें से 92,510 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2358 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 27,928 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 387 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 1973 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 94,593 है। जबकि 74815 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1724 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 19,515 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 260 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 293 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 9210 हो गई है। जबकि, 6414 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 73 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2698 मरीजों का इलाज चल रहा है। 79 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 82 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 5444 हो गई है, वहीं 3812 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 99 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1608 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 24 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 38 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3752 हो गई है। राज्य में 2611 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 215 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1123 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 08 मरीजों की हुई मौत।

अरुणाचल प्रदेश में 100 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 3412 हो गई है। वहीं 2508 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 81 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 899 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 05 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 42 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2018 हो गई है। जिसमें से 832 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 43 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1178 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि 08 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 35 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 953 हो गई है। जबकि, 464 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 489 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

सिक्किम में 29 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1475 हो गई है। वहीं 1054 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 120 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 418 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि 03 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share:

Next Post

Kerala Secretariat Fire: केरल में विपक्ष ने सोना तस्करी से जुड़ी फाइलें जलाने का लगाया आरोप

Wed Aug 26 , 2020
तिरुअनंतपुरम, प्रेट्र। तिरुअनंतपुरम सचिवालय में आग लगने की घटना ने नाटकीय मोड़ ले लिया है। मंगलवार को प्रोटोकॉल विभाग में लगी आग को विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने सोना तस्करी मामले से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलें नष्ट करने की साजिश का आरोप लगाया है। केरल सरकार ने इसके पीछे इन्हीं दोनों पार्टियों की साजिश होने का संदेह […]