बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज, संक्रमितों की संख्‍या पहुंची 1,18,265

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 2374 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 1,18,265 हो गई है। जिसमें से 90,152 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2756 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 27,712 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 371 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 1879 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 92,620 है। जबकि 73,091 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2190 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 19,274 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 252 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 200 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 8917 हो गई है। जबकि, 6341 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 159 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2485 मरीजों का इलाज चल रहा है। 73 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 116 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 5362 हो गई है, वहीं 3713 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 97 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1627 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 22 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 28 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3714 हो गई है। राज्य में 2396 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 102 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1301 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 08 मरीजों की हुई मौत।

अरुणाचल प्रदेश में 49 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 3312 हो गई है। वहीं 2427 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 130 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 880 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 05 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 59 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1976 हो गई है। जिसमें से 789 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1179 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि 08 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में पिछले 24 घंटे में एक भी नया मरीज सामने नहीं आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 918 हो गई है। जबकि, 461 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 457 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

सिक्किम में 43 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1446 हो गई है। वहीं 934 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 63 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 457 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल 509 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि, 03 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share:

Next Post

कोरोना से बेहाल दिल्ली, उच्चतम स्तर पर पहुंची संक्रमण दर

Tue Aug 25 , 2020
नई दिल्‍ली । दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण कंट्रोल में आने के बाद सरकार के साथ-साथ लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन लेकिन संक्रमण का दर एक बार फिर बढ़ने लगा और इस कारण चिंता बढ़ सकती है। पिछले 10 दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर लगातार बढ़ती नजर आ […]