देश

पूर्वोत्तर : पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 182 नये मरीजों, संख्या बढ़कर 330621 हुई

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 182 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 330621 हो गई है जिसमें 323644 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 202 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 3157 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2218 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना संक्रमित 43 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 216424 है जबकि 212325 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 79 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1692 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1057 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में कोरोना संक्रमित 02 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33283 है जबकि 32812 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 09 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 64 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 384 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 66 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 28484 है जबकि 27642 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 29 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 479 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 363 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में 09 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16753 है जबकि 16609 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। 88 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 19 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13525 है जबकि 13230 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 154 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 141 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 17 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11954 हो गई है। 11603 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 22 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 137 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 80 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 13 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 5951 हो गई है। 5263 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 42 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 464 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 129 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 13 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4247 हो गई है। 4160 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 07 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 79 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 08 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Share:

Next Post

ऑस्ट्रेलिया के मैदान में ही फूट फूट कर रो पड़ा भारतीय टीम का ये दिग्गज खिलाडी

Thu Jan 7 , 2021
सिडनी। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर आस्ट्रेलिया ( AUS) के साथ शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच से पहले राष्ट्रगान गाते समय भावुक हो गए।सिराज ने अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह रोक नहीं पाए। बाद में वह दोनों हाथों से आंसू पोंछते हुए नजर […]