बड़ी खबर

पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के 21,365 मरीज

गुवाहाटी । पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में वृद्धि के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में जहां वृद्धि हो रही है, वहीं काफी संख्या में नये मरीजों की शिनाख्त हो रही है। जो लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 708 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 21365 हो गई है। जिसमें से 13358 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 611 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 7934 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 43 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 535 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 16072 है। जबकि, 10427 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 578 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 5605 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 37 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 37 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1962 हो गई है। जबकि, 1375 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 571 मरीजों का इलाज चल रहा है। 02 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 11 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 1593 हो गई है, वहीं 843 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 750 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 16 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 748 हो गई है। राज्य में 313 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 09 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 435 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में 06 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 341 हो गई है। वहीं 125 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 05 मरीज स्ववस्थ हो गए हैं। 214 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 02 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 76 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 262 हो गई है। जिसमें से 45 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 215 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 02 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 01 दौरान नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 227 हो गई है। जबकि, 150 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वहीं 77 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में 26 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 160 हो गई है। वहीं 80 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। फिलहाल 67 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Share:

Next Post

पान की दुकान पर खड़े थे... बात हुई और मिल गया फिल्म में काम

Sun Jul 12 , 2020
– आज ही के दिन ख्यात अभिनेता प्राण दुनिया से रुखसत हो गए थे – बचपन से था बड़ा फोटो ग्राफर बनने का सपना, बन गए अभिनेता इंदौर। प्राण बचपन से ही एक बड़ा फोटोग्राफर बनना चाहते थे लेकिन भाग्य ने उनके लिए कुछ अलग ही सोच रखा था, पान की दुकान पर खड़े थे […]