बड़ी खबर

पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के कुल 23,474 मरीज

गुवाहाटी । पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में वृद्धि के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में जहां वृद्धि हो रही है, वहीं काफी संख्या में नये मरीजों की शिनाख्त हो रही है। जो लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं जबकि, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1167 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 23474 हो गई है। जिसमें से 14631 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 713 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 8732 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 51 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 1001 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 17808 है। जबकि, 11417 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 522 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 6343 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 45 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 26 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 2093 हो गई है। जबकि, 1475 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 54 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 602 मरीजों का इलाज चल रहा है। 02 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 17 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 1626 हो गई है, वहीं 970 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 74 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 656 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 71 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 845 हो गई है। राज्य में 340 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 505 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में 27 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 387 हो गई है। वहीं 145 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 42 मरीज स्ववस्थ हो गए हैं। 210 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 02 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 21 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 316 हो गई है। जिसमें से 46 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। वहीं 268 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 02 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 02 दौरान नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 233 हो गई है। जबकि, 151 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। वहीं 82 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में 02 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 166 हो गई है। वहीं 87 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 06 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 66 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Share:

Next Post

आज रात दुर्लभ खगोलीय घटना, सूर्य-गुरु के ठीक बीच में रहेगी पृथ्वी

Tue Jul 14 , 2020
रात्रि में आसानी से देख सकेंगे गुरु ग्रह, इसके बाद 2040 में बनेगी आसमान में ऐसी स्थिति इंदौर। 14 से 20 जुलाई तक के दिन खगोल विज्ञान के लिहाज से बहुत खास रहने वाला है आज 14 जुलाई की रात सूर्य और गुरु के बीच में पृथ्वी आ जाएगी। इसे जुपिटर एट अपोजिशन कहा जाता […]