img-fluid

उत्तरी हवाओं ने गिराया पारा, दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम

January 30, 2026

  • – बादलों के कारण रात के तापमान में मामूली बढ़त, लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं
  • – मौसम विभाग ने 2 फरवरी को बारिश की संभावना जताई

इंदौर। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और वहीं से बहकर आ रही हवाएं शहर की फिजा में ठंडक घोल रही हैं। इसके कारण दिन के तापमान में तेजी से कमी आ रही है। कल दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। दिनभर हवाओं में तीखी ठंड का एहसास होता रहा, वहीं सूरज ढलते ही सर्द हवाएं ठिठुरन पैदा करने लगी। ठंड की चुभन सुबह भी बरकरार रही। हालांकि आज धूप निकलने से दिन के तापमान में तेजी की उम्मीद है, जिससे ठंड का असर कम होगा।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री और परसों की अपेक्षा 1.1 डिग्री कम था, वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा, जो सामान्य, लेकिन कल की अपेक्षा 0.6 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्वी और उत्तर-पूर्वी रही। हवाओं की अधिकतम रफ़्तार 19 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा लेकिन धूप खिलते ही मौसम साफ हो गया। आसमान से आज बादल भी छंटते नजर आ रहे हैं, जिससे दिन में भी मौसम साफ रहेगा और तापमान बढ़ेगा।


  • [

    2 फरवरी को बारिश के आसार
    प्रदेश के कई हिस्सों में अभी बारिश से लेकर ओलावृष्टि तक की स्थिति बन रही है। भोपाल मौसम केंद्र द्वारा कल जारी किए गए अगले 5 दिनों के पूर्वानुमान में 2 फरवरी को इंदौर सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में एक बार फिर कमी आने की संभावना है। इसके बाद मौसम फिर खुलेगा और तापमान बढ़ेगा।

    Share:

  • भारत-EU FTA पर शशि थरूर का संतुलित बयान: फायदे बड़े, मगर कुछ शर्तों पर जरूरी है सतर्कता

    Fri Jan 30 , 2026
    नई दिल्ली ।भारत(India) और (European Union)यूरोपीय संघ (EU) के बीच लंबे समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) पर सहमति बनने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं (political reactions)भी सामने आने लगी हैं। कांग्रेस सांसद(Congress MP) और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर(former Union Minister Shashi Tharoor) ने इस समझौते को लेकर संतुलित प्रतिक्रिया दी है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved