img-fluid

नीरज चोपड़ा नहीं यह भारतीय बना वर्ल्ड चैंपियन, जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीत पेरिस में लहराया तिरंगा

July 14, 2023

नई दिल्ली। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में अब तक कई उपलब्धि हासिल की है लेकिन वह अब तक वर्ल्ड चैंपियन नहीं बना पाए। हालांकि देश के पैरालंपिक जैवलिन थ्रोएर सुमित अंतिल ने यह कारनाम कर दिखाया। सुमित अंतिल ने गुरुवार को पेरिस में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की एफ64 जैवलिन थ्रो इवेंट में 70.83 मीटर के प्रयास के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।

अंतिल ने 70.17 मीटर के अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया जो उन्होंने पिछले साल मई में इंडियन ओपन राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान बनाया था। वह इसके साथ ही पेरिस 2024 पैरालंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाले चौथे भारतीय बने। विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 की व्यक्तिगत पदक स्पर्धाओं में शीर्ष चार पर रहने वाले खिलाड़ियों को पैरालंपिक कोटा मिल रहा है।

जहां पेरिस में पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप चल रही है। वहीं बैंकॉक में भारतीय खिलाड़ी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी धमाल मचा रहे हैं। भारत ने दूसरे दिन गुरुवार को तीन गोल्ड और दो कांस्य पदक जीते जिसमें ज्योति याराजी का महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ और अजय कुमार सरोज का पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ का खिताब भी शामिल है। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता अब्दुल्ला अबूबकर ने पुरुषों की ट्रिपल जंप में भारत को दिन का तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया।


भारतीय खिलाड़ियों ने गुरुवार को प्रभावशाली प्रदर्शन किया तथा दांव पर लगे 10 गोल्ड मेडल में से तीन गोल्ड जीते। इसके अलावा ऐश्वर्या मिश्रा (53.07 सेकेंड) ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में जबकि तेजस्विन शंकर (7527 अंक) ने पुरुषों की डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज जीता। ऐश्वर्या और तेजस्विन दोनों का यह इन स्पर्धाओं में सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला पदक भी है। वे पहली बार इन स्पर्धाओं में किसी सीनियर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। तेजस्विन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता था लेकिन इसके बाद उन्होंने पिछले साल डेकाथलॉन को अपना लिया था।

Share:

  • OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 29 अगस्त को होगा लॉन्च, रिपोर्ट में खुलासा

    Fri Jul 14 , 2023
    डेस्क। वनप्लस फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री के लिए तैयार है और जल्द ही मोस्ट-अवेटेड OnePlus Open स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। फरवरी 2023 में आयोजित हुए Cloud 11 लॉन्च इवेंट में वनप्लस के फोल्डेबल फोन के बारे में जानकारी दी गई थी। पिछले कुछ समय से लगातार फोन के स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन से जुड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved