
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों के अब तक आये नतीजों (Byelection Result) के बाद भाजपा (BJP) में जीत का जश्न शुरू हो गया है। वहीं कांग्रेस (Congress) में मायूसी छाई हुई है। इस बीच कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में नोटतंत्र जीत गया लोकतंत्र हार गया।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने सुबह कहा था कि यह उपचुनाव लोकतंत्र और नोटतंत्र के बीच था, जनता और प्रशासन के बीच था। उपचुनाव में नोटतंत्र जीत गया लोकतंत्र हार गया। उन्होंने ईवीएम पर फिर सवाल उठाये। पूर्व सीएम ने आगे कहा है कि बुधवार को आयोजित विधायक दल की बैठक में सभी प्रत्याशियों को बुलाया गया है। बैठक में परिणामों का विश्लेषण किया जाएगा।
बता दें कि मांधाता से भाजपा के नारायण पटेल, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग और बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव चुनाव जीत गए हैं। वहीं सांची सीट से प्रभुराम चौधरी, बमोरी सीट पर महेंद्र सिंह सिसोदिया, नेपानगर से सुमित्रा देवी और अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह भी चुनाव जीत गए हैं। वहीं अशोकनगर से बीजेपी प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी चुनाव जीत गए हैं। इधर, राजगढ़ की ब्यावरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र दांगी 12143 मतों से जीत गए हैं, यहाँ भाजपा के नारायण सिंह पंवार हारे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved