
इंदौर। कुछ समय पहले बाणगंगा थाना क्षेत्र में लंदन विला में इंडियन आइल कंपनी के मैनेजर पुष्पेंद्रसिंह के यहां डकैती हुई थी। डकैत उनकी कार भी ले गए थे। यह कार पुलिस ने सरदारपुर के पास से जब्त कर ली थी। इस आधार पर पुलिस ने जांच के बाद डकैती के मुख्य आरोपी सोमला को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने क्राइम ब्रांच और एक अलग से टीआई के नेतृत्व में टीम बनाई थी। कल टीम ने सोमला और उसके साथियों की तलाश में उनके घरों पर छापे मारे। वहां सोमला तो नहीं मिला, लेकिन डकैती का एक आरोपी धावरिया पुलिस के हाथ लग गया। उसे लेकर टीम टांडा से इंदौर के लिए रवाना हो गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved