
इंदौर। चंदन नगर पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैलाकर वसूली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में भी आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। आरोपी को पुलिस क्षेत्र में लेकर पहुंची जहां उसने लोगों से माफी भी मांगी।
मामला चंदननगर थाना क्षेत्र के राजनगर से जुड़ा है। जहां पिछले दिनों दहशत फैलाकर आतंक मचाने वाले और वसूली करने वाले एक आरोपी राहुल झटका को पुलिस ने पकड़ा था। जबकि उसका दूसरा साथी रोहित मराठा फरार था जिसे पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी रोहित के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं और उसका क्षेत्र में आतंक था जिसके चलते पुलिस उसे राज नगर क्षेत्र में लेकर पहुंची जहां उसने लोगों से माफी मांगी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved