img-fluid

अब इंदौर में भी होगा जानवरों का अंतिम संस्कार

May 29, 2025

  • हरियाणा की कंपनी 3 करोड़ में 5 साल तक करेगी काम

इंदौर। मध्य प्रदेश में सबसे पहले अब इंदौर शहर में जानवरों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा की कंपनी के द्वारा 5 साल तक प्लांट का संचालन किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि अभी शहर में जिस भी जानवर की मौत होती है तो उसे जमीन में गड्ढा करके गाढ़ दिया जाता है। इसके कारण कई बार जमीन के ऊपर भी बदबू आती है। इसके साथ ही जमीन के अंदर का जल भी दूषित हो जाता है।

इस स्थिति को समाप्त करने के लिए इंदौर नगर निगम के द्वारा जानवरों का अंतिम संस्कार करने का प्लांट लगाने और उसका संचालन करने के लिए निजी क्षेत्र को आमंत्रित किया गया था। निगम के समक्ष पांच कंपनियों ने इस काम को करने की पेशकश की। इसमें से हरियाणा की कंपनी माइक्रोटेक को इस काम को करने के लिए चुना गया है। यह कंपनी 5 साल तक प्लांट का निर्माण कर उसका संचालन संधारण का कार्य करेगी। इसके आवाज में नगर निगम को इस कंपनी को 3 करोड रुपए देना होंगे। यह कार्य शुरू होने के साथ ही मध्य प्रदेश में इंदौर पहला ऐसा शहर हो जाएगा जहां पर की जानवरों का अंतिम संस्कार होगा। इसके पहले खादी ग्रामोद्योग द्वारा मृत गायों को उठाया जाता था, लेकिन लंबे समय से यह सेवा भी जहां बाधित है, वहां अन्य पशुओं के लिए निगम द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।


बाद में शुरू करेंगे नई सेवा
अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि इस केंद्र के शुरू हो जाने के बाद में नई सेवा भी शुरू की जा सकती है। इसके तहत लोगों के द्वारा घर पर पाले जाने वाले पालतू जानवर की मौत होने पर उस जानवर का भी अंतिम संस्कार इस केंद्र पर एक निश्चित शुल्क लेकर किया जा सकेगा। इस व्यवस्था को आने वाले समय में शुरू करने के लिए भी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share:

  • अल्ताफ हुसैन ने PM मोदी से मांगी मुहाजिरों के लिए मदद; कराची में 'भाई' का दबदबा

    Thu May 29 , 2025
    नई दिल्ली। पाकिस्तान की मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पार्टी (Muttahida Qaumi Movement Party) के नेता अल्ताफ हुसैन (Altaf Hussain) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तारीफ की है। मुहाजिरों के नेता अल्ताफ हुसैन 1992 से ही निर्वासित जीवन जी रहे हैं और फिलहाल लंदन में हैं। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि मुहाजिरों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved