img-fluid

अब बाबुओं को बताना होगा Online Performance

April 29, 2022

  • सरकारी ऑफिसों में बाबुओं के लिए आया नया आदेश

भोपाल। राज्य सरकार में नई व्यवस्था के तहत अब बाबुओं को ऑनलाइन परफॉर्मेंस बताना होगा। इसी के तहत कामकाज का आकलन होगा। सीआर भी इसी आधार पर लिखी जाएगी। नई व्यवस्था की शुरुआत मंत्रालय से हो रही है। बाबुओं को 30 जून तक का समय दिया गया है। राज्य मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। पूरा मामला कर्मचारियों की गोपनीय चरित्रावली से जुड़ा है। वर्तमान में गोपनीय चरित्रावली ऑफलाइन लिखी जाती थी, लेकिन सरकार अब इसे ऑनलाइन करने जा रही है। पेपरलैस वर्किंग के तहत यह काम हो रहा है। सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।


सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्देश में कहा गया है कि मंत्रालय सेवा के तृतीय श्रेणी शासकीय सेवकों (सहायक अनुभाग अधिकारी, सहायक ग्रेड 2, सहायक ग्रेड 3, निज सहायक एवं तकनीकी सहायक) के वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे। सभी कर्मचारी अपना कार्य 30 अप्रेल तक सामान्य प्रशासन विभाग की स्थापना शाखा में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। साथ ही कर्मचारी अपनी शासकीय ईमेल आइडी से लॉगइन कर 30 जून के पहले स्वमूल्यांकन कर अपना गोपनीय प्रतिवेदन ऑनलाइन भरें। सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव माधवी नागेन्द्र के हस्ताक्षर से जारी आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि अब गोपनीय प्रतिवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Share:

  • पीयूष गोयल को मप्र से राज्यसभा भेजेगी भाजपा

    Fri Apr 29 , 2022
    भोपाल। केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। चुनाव 15 जून के पहले कराए जाएंगे। कांग्रेस ने अपना एक उम्मीदवार तय कर लिया है। पार्टी एक बार फिर से विवेक तन्खा को राज्यसभा भेजना चाहती है। दूसरी तरफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved