img-fluid

अब महू में दूषित पानी का कहर, दो दर्जन बीमार, कलेक्टर वर्मा देर रात पहुंचे अस्पताल

January 23, 2026

महू. भागीरथपुरा (Bhagirathpura) जलकांड (Water incident) तो मीडिया की सुर्खियों में है ही, वहीं अब महू (Mhow) से भी दूषित पानी (contaminated water) के चलते करीब 22 से अधिक लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया… खबरों के अनुसार, कलेक्टर शिवम वर्मा देर रात महू पहुंचे… अस्पताल में मरीजों से चर्चा कर रहवासियों से भी चर्चा की… दूषित पेयजल से बीमार 9 लोग अस्पताल में उपचाररत होना बताए गए और अन्य का इलाज घर पर ही चल रहा… घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएमएचो डॉ. माधव हसानी के निर्देश पर स्वस्थ विभाग का अमला मौके पर मौजूद है… क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर ने भी पीड़ितों से अस्पताल में मुलाकात की… अब कल सुबह से क्षेत्र में सर्वे भी शुरू होगा और जिन लोगों में किसी तरह के भी लक्षण पाए जाएंगे उन्हें घर पर भी उपचार दिया जाएगा, तो गंभीर अस्पताल में भर्ती होंगे… फिलहाल प्रशासन का कहना है कि गंभीर स्थिति नहीं है, भर्ती मरीजों में भी कुछ लोगों को कल डिस्चार्ज कर दिया जाएगा..!


  • Share:

  • Bomb threat: दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला हाथ से लिखा नोट

    Fri Jan 23 , 2026
    नई दिल्ली. पिछले कुछ दिनों में फ्लाइट्स (Flights) को बम से उड़ाने की धमकी (Bomb threat) से जुड़े मामले बढ़ गए हैं. अभी 18 जनवरी को ही दिल्ली से सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट जा रही इंडिगो की फ्लाइट (IndiGo flight) को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. अब ऐसा ही कुछ हुआ है इंडिगो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved