
डेस्क: पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले विनय नरवाल (Vinay Narwal) की पत्नी ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) को लेकर जो बयान दिया, दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने उसका स्वागत किया. हिमांशी ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर इस बात का संदेश देता है कि देश में नफरत और आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सरकार से अपील की थी कि इस अभियान को यहीं न रोकें, बल्कि इसे आतंकवाद को खत्म करने की शुरुआत बनाएं.
दिग्विजय सिंह ने हिमांशी नरवाल का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हिमांशी, तुम्हारे इस परिपक्व वक्तव्य के लिए बहुत धन्यवाद. हम सब सबसे पहले भारतीय हैं. हम सब एक हैं. भारत माता की जय. भारतीय सेना के शौर्य को वंदन.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved