img-fluid

अब तो यह स्पष्ट है, Thackeray government भ्रष्ट है -BJP

March 21, 2021

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने कहा है की अब तो यह स्पष्ट है, ठाकरे सरकार (Thackeray government) भ्रष्ट है। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार (Uddhav Thackeray government) ने अपने कारनामों से यह सिद्ध कर दिया है कि महाराष्ट्र की राजनीति का पूरी तरह अपराधीकरण हो गया है।

पाटिल ने कहा कि गृहमंत्री अनिल देशमुख के बारे में हटाए गए पुलिस कमिश्नर ने हर महीने 100 करोड़ की वसूली करने जो लिखित बयान दिया है, वह अपने आप में चौंकानेवाला है। रविवार की सुबह तक अगर मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री अनिल देशमुख के सरकार से नहीं हटाया, तो भाजपा पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। पाटिल ने कहा है कि पुलिस महकमे से जबरदस्ती वसूली करवाने वाला गृहमंत्री महाराष्ट्र को कतई बर्दाश्त नहीं है। जब परमवीर सिंह को मुंबई पुलिस के मुखिया के पद से हटाया गया था, उसी वक्त ही पुलिस महकमे से जबरदस्ती वसूली करवाने वाले गृहमंत्री को भी मंत्रिमंडल से निकाल देना चाहिए था। क्योंकि अनिल देशमुख की 100 करोड़ की वसूली वाली बात, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, शरद पवार सभी जानते थे, लेकिन फिर भी चुप रहे। अब सिर्फ गृह मंत्री देशमुख को ही नहीं बल्कि पूरी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

पाटिल ने इस प्रकरण में महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की ऐसी बदनामी करने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। अगर इस सरकार में थोड़ी सी भी शर्म बची हो तो पूरी सरकार को तुरंत इस्तीफा देकर महाराष्ट्र की साढ़े 11 करोड़ जनता से माफी मांगनी चाहिए। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • Mamta ने कहा : BJP का मतलब भारतीय जघन्य पार्टी

    Sun Mar 21 , 2021
    कोलकाता। विधानसभा चुनावी समर के दौरान पश्चिम बंगाल में नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। बंगाल में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि टीएमसी का फुलफॉर्म है ट्रांसफर माय कमीशन। इस पर ममता बनर्जी (Mamta Benarjee) ने पलटवार किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved