
नई दिल्ली। देश में मानसिक स्वास्थ्य सेवा का लाभ 24 घंटे मिलेगा। इसके लिए प्रत्येक राज्य में एक-एक टेली मानसिक स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत होगी। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर केंद्र सरकार द्वारा जारी घोषणा के तहत टोलफ्री नंबर 14416 भी जारी किया गया है, जहां पर 24 घंटे मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं। इसके लिए 23 टेली मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों का नेटवर्क बनाया गया है, जिसका केंद्र बैंगलुरु व बॉम्बे आईआईटी को बनाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना महामारी के बाद मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बड़ी कठिनाइयां सामने आई हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved