
भोपाल। प्रदेश में आज से वैक्सीनेशन (Vaccination) का 4 अभियान शुरू हो गया है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने भोपाल के मानस उद्यान में वैक्सीनेशन महाभियान 4.0 की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब कोई ना छूटे इस संकल्प के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में कल की स्थिति में छह करोड़ 11 लाख 23 हजार 864 नागरिकों को डोज वैक्सीन के लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा सेंटर पर पात्रों को टीका लगाया जाएगा।
प्रदेश में 78 लाख लोगों को पहला डोज लगना बाकी है। भोपाल में महाभियान में 620 टीम को वैक्सीनेशन के लिए 70 हजार डोज उपलब्ध कराए गए। प्रदेश में अब तक कोरोना से बचाव के लिए कुल 6 करोड़ 11 लाख 8 हजार 433 डोज लगे हैं। इसमें पहला डोज 4 करोड़ 70 हजार 72 हजार 705 लोगों को लगा है। वहीं, दूसरा डोज 1 करोड़ 40 लाख 35 हजार 728 लोगों को लगा है। प्रदेश में कुल पात्र अनुमानित आबादी 5 करोड़ 49 लाख है। इसके अनुसार अभी भी करीब 78 लाख लोगों को पहला डोज लगना बाकी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved