img-fluid

Ranveer Shorey ने बनाया नया गाना, Rihanna तो बहाना है…पप्पू को PM बनाना है

February 06, 2021

मुंबई। देश में पिछले कुछ समय से चल रहा किसान आंदोलन अब वैश्विक स्तर पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच चुका है। विदेशी सिंगर रिहाना (Rihanna) द्वारा ट्विटर (Twitter) पर किसानों का समर्थन करने के बाद अब और मामला बढ़ता ही जा रहा है। इस पर तमाम बॉलिवुड (Bollywood) सिलेब्स ने इसकी कड़ी आलोचना की थी। इसी बीच अब ऐक्टर रणवीर शौरी (Ranveer Shorey) ने एक गाना बनाया है, जिसमें उन्होंने ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg), रिहाना और मोदी सहित अन्य लोगों का जिक्र किया है।

हाल ही में रणवीर शौरी (Ranveer Shorey) ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने गाने में ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना पर निशाना साधा है। रणवीर शौरी के इस गाने के बोल हैं, ‘रिहाना तो बहाना, किसानों के कंधे से बंदूक चलाना है। ग्रेटा तो अनपढ़ है, मोदी को शर्मिंदा करके पप्पू को पीएम बनाना है।’ इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है।

विदित हो कि विदेशी हस्तियों के ट्वीट के बाद विदेश मंत्रालय ने बिना किसी का नाम लिए आंतरिक मामलों से दूर रहने की नसीहत दी थी। इसके बाद फिल्म और क्रिकेट जगत की तमाम हस्तियों ने भारत की एकता वाले ट्वीट कर इनके ट्वीट को प्रोपेगैंडा बताया था।

Share:

  • फॉरेस्ट गार्ड की हत्या का LIVE वीडियो, पीछा करते वक्त शिकारियों ने मारी गोली

    Sat Feb 6 , 2021
    देवास। मध्यप्रदेश (MP) में देवास (Dewas) जिले के पुंजापुरा (Punjapura) रेंज में शिकारियों ने फॉरेस्ट गार्ड की गोली मार कर हत्या कर दी, लेकिन मौत का यह वीडियो (Video) मोबाइल कैमरे में कैद हो गया। मृत फॉरेस्ट गार्ड मदनलाल वर्मा (Madan Lal Varma) ने गुरुवार को शिकारियों को देखा तो बाइक (Bike) से उनका पीछा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved