img-fluid

अब भोपाल नगर निगम में घोटाला

June 15, 2024

  • जिंदा को मृत बताकर डकार लिए करोड़ों
  • 8 झोनल अधिकारी, 23 कर्मचारी शामिल

भोपाल। इंदौर नगर निगम में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले के बाद भोपाल नगर निगम में बड़ा घोटाला प्रकाश में आया। यहां संबल योजना के तहत 123 से अधिक जीवित लोगों को मृत बताकर उनके नाम से अधिकारियों ने अपने खाते में राशि डलवा ली। लोकायुक्त में शिकायत के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


बताया जा रहा है कि इस मामले में 8 झोनल अधिकारियों सहित 23 कर्मचारियों के नाम प्रकाश में आ रहे हैं। गौरतलब है कि संबल योजना के तहत मृतक हितग्राही के परिजन को 2 से 4 लाख रुपए की मदद दी जाती है। उधर नगर निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि मामले में दोषी किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में सबसे पहली शिकायत फरवरी में दर्ज हुई थी, जिसके बाद हुई जांच में इस तरह का फर्जीवाड़ा सामने आया। उधर, इंदौर के बाद भोपाल में हुए नगर निगम घोटाले को लेकर कांग्रेस भी उग्र हो गई है। कांग्रेस ने घोटाले को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि इंदौर नगर निगम में भी एक के बाद एक कई घोटालों के खुलासे हो रहे हैं, जो 100 करोड़ से अधिक के हो गए हैं।

Share:

  • नए कैमरे लगाने के लिए फिर खोद दिए कई चौराहे

    Sat Jun 15 , 2024
    वाहन चालकों की हुई फजीहत… जगह-जगह सडक़ बंद इन्दौर। शहर के विभिन्न चौराहों पर आईटीएमएस कैमरों की केबल बिछाने के लिए फिर खुदाई के कार्य कर दिए गए हैं। इनमें कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पहले से ड्रेनेज लाइनों के कारण चौराहों का कबाड़ा हो चुका है। मध्य क्षेत्र के कई इलाकों में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved