
मुंबई। महाराष्ट्र(Maharashtra) में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट (Chief Minister Eknath Shinde faction) और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे समूह की लड़ाई अब हाथापाई पर उतर आई है। इसका सबूत रविवार को हुई झड़प है, जिसमें शिंदे गुट के एक विधायक समेत 30 लोगों पर मामले दर्ज हुए। वहीं, 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, दोपहर में ही हुए जमानत (Bail) पर जाने दिया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबर है कि मुंबई (Mumbai) के न्यू प्रभादेवी इलाके में 12.30 बजे शिंदे गुट के सदस्य संतोष तलवने पर कथित तौर पर 30 लोगों ने हमला कर दिया। दोनों गुटों के बीच दादर इलाके में झड़प होने की जानकारी सामने आई थी। इसके चलते पुलिस ने उद्धव गुट(Uddhav faction) के समर्थकों के खिलाफ दंगा का मामला दर्ज किया है। शिंदे कैंप के विधायक सदा सर्वांकर समेत 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
उनका कहना है कि शनिवार को गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan) के बाद दोनों समूहों के कार्यकर्ताओं में बहस हो गई। सावंत ने सर्वांकर पर दूसरे गुट को गाली देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘जब हमारे कार्यकर्ता दादर पुलिस स्टेशन गए, तो उनकी शिकायत स्वीकार नहीं की गई।’ इधर, शिंदे गुट ने आरोपों को ‘बचकाना’ बताया है। पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक ने कहा, ‘पुलिस हाथापाई (mayhem) में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved