img-fluid

महाराष्ट्र के अब इस गांव ने EVM से मतदान को किया बैन, ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित

December 10, 2024

सतारा। महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित कोलेवाड़ी ग्राम सभा ने भविष्य में होने वाले चुनावों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM के बजाय पारंपरिक मतपत्रों के जरिए कराने का प्रस्ताव पारित किया है। यह गांव महाराष्ट्र में EVM के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला दूसरा गांव बन गया है। कोलेवाड़ी गांव कराड विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है, जिसका प्रतिनिधित्व पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण करते थे। हालांकि, उन्हें नवंबर 2024 में हुए चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार अतुल भोसले से 39,355 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।


ग्राम सभा ने यह प्रस्ताव तब पारित किया, जब कोलेवाड़ी के निवासियों ने EVM के जरिए डाले गए वोटों पर संदेह जताया। उनकी मांग है कि चुनावों में पारंपरिक मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाए, ताकि चुनाव की प्रक्रिया पर विश्वास दोबारा स्थापित किया जा सके। इससे पहले सोलापुर के मालशिरस निर्वाचन क्षेत्र के मरकडवाड़ी गांव में भी कुछ लोगों ने EVM की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे और मतपत्रों के जरिए मॉक पुनर्मतदान कराने की कोशिश की थी, लेकिन प्रशासन और पुलिस ने इसे विफल कर दिया और इस मामले में कार्रवाई की।

कोलेवाड़ी ग्राम सभा के एक व्यक्ति ने बताया कि ग्राम सभा ने प्रस्ताव पारित कर स्पष्ट रूप से कहा है कि भविष्य में चुनाव केवल EVM के बजाय मतपत्रों के जरिए कराए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन मतपत्रों के माध्यम से मतदान की अनुमति नहीं देता, तो लोग मतदान का बहिष्कार करेंगे।

Share:

  • स्त्री 2 से लेकर IPL तक, Google पर भारत में सबसे ज्यादा सर्च हुई ये चीजें

    Tue Dec 10 , 2024
    डेस्क। गूगल ने भारत में पूरे साल सर्च होने वाली चीजों की लिस्ट शेयर की है। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन ने भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाले चीजों को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड किया है। पिछले कुछ महीने में लोगों ने सबसे ज्यादा स्त्री 2 और कल्कि 2898 एडी फिल्म के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved