बड़ी खबर

पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या हुई 20 हजार 662


गुवाहाटी। पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत 08 राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में वृद्धि के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में जहां वृद्धि हो रही है। वहीं काफी संख्या में नये मरीजों की शिनाख्त हो रही है, जो लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1297 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 20,662 हो गई है। जिसमें से 12,710 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 743 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 7882 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 40 मरीजों की मौत हो गई है और तीन मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 936 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 15,537 है, जबकि 9848 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 701 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 5650 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 35 मरीजों की मौत हुई है तथा तीन मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 41 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1930 हो गई है। जबकि, 1338 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 578 मरीजों का इलाज चल रहा है। 01 मरीज की अब तक मौत हो गई है। मणिपुर में 132 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 1582 हो गई है, वहीं 832 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 33 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 750 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 59 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 732 हो गई है। राज्य में 304 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। 428 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अरुणाचल प्रदेश में 33 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 335 हो गई है। वहीं 120 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। 213 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 02 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 73 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 186 हो गई है। जिसमें से 45 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 139 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 02 मरीज की मौत हो चुकी है। मिजोरम में 23 दौरान नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 226 हो गई है। जबकि, 143 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 83 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी नये मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 134 हो गई है। वहीं 80 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 09 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 41 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Share:

Next Post

3 साल की बेटी, 75 साल की मां सहित परिवार के 11 सदस्य पॉजिटिव

Sat Jul 11 , 2020
सिख परिवार आया चपेट में 7 और नए इलाकों में भी खुला कोरोना का खाता छोटी ग्वालटोली में भी मिले 9 और मरीज इंदौर। इंदौर में कोरोना संक्रमण की दर एक बार फिर बढऩे लगी है। कल रात जारी बुलेटिन में 89 नए मरीज मिले और कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 5176 हो गया। वहीं […]