देश

कोरोना के मरीजों की संख्या एक महीने में 70% बड़ी, जानिए जून तक कितने लोग होंगे संक्रमित

नई दिल्ली। देश में कोरोना (corona) के सक्रिय मरीजों की संख्या में एक बार फिर तेजी आई है। पिछले एक महीने के अंदर इसमें 69.549% का इजाफा दर्ज हुआ है। आंकड़ों पर नजर डालें तो दो अप्रैल को देश में 11 हजार 287 एक्टिव केस थे। अब दो मई यानी कल तक 19 हजार 137 हो गया है। अगर संक्रमण की यही रफ्तार रही तो आने वाले दिनों में स्थिति फिर से खराब हो सकती है। पिछले एक हफ्ते यानी 26 अप्रैल से लेकर दो मई तक देश में 2520 एक्टिव केस बढ़े हैं। इसके पहले 19 से 25 अप्रैल के बीच 2667 एक्टव मरीजों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया। 12 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच 1172 लोग संक्रमित पाए गए थे।

यही रफ्तार रही तो अगले दो महीने में हालात होगी भयावह
अभी हर रोज करीब 200 से 600 एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। बीच में एक-दो दिन एक्टिव केस (active case) की संख्या माइनस में भी हो रही है। इन सभी को जोड़कर अगर देखा जाए तो हर हफ्ते औसतन 2119 एक्टिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अगर संक्रमण (infection) की रफ्तार में कमी नहीं आई और इसी हिसाब से एक्टिव केस बढ़ते रहे तो जून के आखिरी हफ्ते तक कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 36 हजार के पार हो सकती है।


केस और मौतों के मामले में 17वें नंबर पर भारत
हर रोज बढ़ते केस और मौत के मामले में भारत अभी 17वें नंबर पर है। अभी सबसे ज्यादा अमेरिका (America) में लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। यहां हर रोज 40 से 50 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, मौत के मामले में जर्मनी और फ्रांस आगे हैं। यहां हर दिन 150 से 200 लोगों की मौत हो रही है। भारत में अभी कुल 4 करोड़ 30 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। अच्छी बात ये है कि इनमें 4 करोड़ 25 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि, 5 लाख 23 हजार 889 लोग ऐसे भी रहे, जिनकी जान चली गई।

25 जिलों में कोरोना हुआ बेकाबू
देश के 25 जिलों में कोरोना बेकाबू हो गया है। यहां पॉजिटिविटी रेट (positivity rate) पांच प्रतिशत से 42 प्रतिशत तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा मिजोरम के सेरचिप में 42.32% पॉजिटिविटी रेट है। मतलब यहां कोरोना की जांच कराने वाले हर 100 लोगों में 42 संक्रमित पाए जा रहे हैं। दूसरे नंबर पर भी मिजोरम का ही जिला सितौल है। यहां 38.61% पॉजिटिविटी रेट है।

असम के लखीमपुर में 20% पॉजिटिविटी रेट है। इसी तरह हरियाणा के गुरुग्राम में 14.93% और फरीदाबाद में 11.38% पॉजिटिविटी रेट है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिति में पॉजिटिविटी रेट 25 हो गया है। दिल्ली में भी पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से ज्यादा है। दिल्ली से सटे नोएडा में भी हालात खराब होते जा रहे हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 10.86% हो गया है। राजस्थान का धौलपुर भी रेड अलर्ट जोन में है। यहां 11.97% पॉजिटिविटी रेट है। मध्य प्रदेश के देवास में 7.51% की रफ्तार से मरीज मिल रहे हैं।

Share:

Next Post

SII ने कोवोवैक्स की खुराक की कीमतों को घटाया, 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगेगी वैक्सीन

Tue May 3 , 2022
नई दिल्ली। निजी टीकाकरण केंद्रों में 12-17 वर्ष की आयु के बच्चों के टीकाकरण के लिए CoWIN पोर्टल पर इसके कोविड शॉट कोवोवैक्स (covid shot kovovax) को शामिल किए जाने के एक दिन बाद, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने मंगलवार को वैक्सीन की प्रत्येक खुराक की कीमत 900 रुपये से घटाकर 225 रुपये कर […]