img-fluid

Odisha: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग, दस मरीजों की मौत

March 16, 2026

कटक. ओडिशा (Odisha) के कटक (Cuttack) में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां के सरकारी एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SCB Medical College Hospital) के आईसीयू (ICU) में भीषण आग लग गई। इस घटना में अब तक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच लगी।

आग पर पाया गया काबू
मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया, आग अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के आईसीयू में भड़की थी और देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया। यहां उन मरीजों का इलाज चल रहा था जिनकी हालत बहुत गंभीर थी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत अस्पताल पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। इस बचाव कार्य में अस्पताल के कर्मचारियों, पुलिस और मरीजों के साथ आए लोगों ने भी सहयोग किया।


  • 11 कर्मचारी झुलसे
    मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में अस्पताल के 11 कर्मचारी भी झुलस गए। कुल 23 मरीजों को आनन-फानन में दूसरे विभागों और वार्डों में शिफ्ट किया गया।

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी पहुंचे अस्पताल
    हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां के हालात का जायजा लिया और भर्ती मरीजों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट-सर्किट हो सकती है। आग ने ट्रॉमा केयर आईसीयू के साथ-साथ पास के कुछ और वार्डों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि सात गंभीर मरीजों की मौत शिफ्टिंग के दौरान ही हो गई थी। इसके बाद तीन और मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    मृतक के परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता
    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायल मरीजों के इलाज में कोई कमी न रहे। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सरकार ने हर मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। फिलहाल अस्पताल में स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है और मामले की गहराई से जांच हो रही है।

    Share:

  • होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बोले डोनाल्ड ट्रंप; हमें नहीं, दूसरों को जरूरत, चीन का जिक्र कर कही ये बात

    Mon Mar 16 , 2026
    वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान (Iran) की सैन्य क्षमता (Military Capability) पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका (US) ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है और उसकी वायु रक्षा प्रणाली को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved