
इंदौर। हीरानगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बजरंग नगर में समाजिक न्याय परिसर के वृद्धाश्रम में आज दोपहर एक वृद्ध ने फांसी लगाकार जीवन लीला समाप्त कर ली। आश्रम के सूत्रों ने बताया कि 70 वर्षिय वृद्ध ने अपने कमरे में पंखे के एंगल पर झूल गया। घटना के बाद आश्रम के कर्मचारियों और अन्य लोगों ने उसे एमवाय अस्पताल भिजवाया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। हीरानगर टीआई कमल किशोर ने बताया कि मृतक के बारे में जानकारी मिली है कि वह खंडवा जिले के ओंकारेश्वर का रहने वाला है, और पिछले 20 सालों से आश्रम में रह रहा था, आत्महत्या क्यों और किन हालातों में यह फैसला नहीं हो पाया है। यह वृद्ध काफी समय से परिवार से दूर रह हा है, पुलिस पुरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved