img-fluid

18वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास! 1000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली बनी पहली फिल्म

April 06, 2026

नई दिल्ली। ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। रिलीज के बाद से ही फिल्म हर दिन रिकॉर्ड (Record) बना रही है। पहले यह फिल्म भारत (India) में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसके बाद इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये की कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने और ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?


  • ‘धुरंधर 2’ की अब तक की कमाई
    दूसरे वीक के आखिर में ‘धुरंधर 2’ की कमाई घट गई थी। तीसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई में दोबारा इजाफा हुआ। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन इसने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। एक हफ्ते में फिल्म का कारोबार 674.17 करोड़ रुपये रहा था। दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 263.65 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह से 18 दिनों में इसने 1013.77 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली फिल्म बन गई है।

    ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
    ‘धुरंधर 2’ जहां भारत में बेहतरीन कलेक्शन कर रही है, वहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी छाई हुई है। 18 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1605.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। नॉर्थ अमेरिका में इस फिल्म ने 25 मिलियन डॉलर की कमाई की है। यहां यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

    Share:

  • Artemis II: चंद्रमा के दूरस्थ हिस्से को पहली बार देखेंगी इंसानी नजरें, मिशन में अमेरिका और कनाडा के अंतरिक्ष यात्री

    Mon Apr 6 , 2026
    वॉशिंगटन। नासा (NASA) का आर्टेमिस-2 (Artemis II) मिशन सोमवार को एक ऐतिहासिक उड़ान पर निकल रहा है। यह मिशन इंसानों को चंद्रमा (Moon) के उस रहस्यमयी हिस्से (फार साइड) तक ले जाएगा, जो पृथ्वी से कभी दिखाई नहीं देता। 1972 के बाद यह पहली बार होगा जब मानव अंतरिक्ष यात्री इस दूरस्थ हिस्से तक पहुंचेंगे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved