img-fluid

महाशिवरात्रि पर सीएम योगी अदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक

March 01, 2022


लखनऊ । महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के पर्व पर यूपी (UP) के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गोरखपुर मंदिर परिसर (Gorakhpur Temple Complex) में विधि-विधान से देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर (Performed Rudrabhishek) विश्व-कल्याण की कामना की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। देवों के देव महादेव जनमानस में सर्वमान्य रूप से पूजे जाते हैं। पर्व व त्योहार हमारी परंपरा और राष्ट्रीयता को मजबूत करने के प्रेरणास्पद अवसर हैं। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ज्योतिर्लिंग राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं।उन्होंने प्रदेशवासियों से महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर किए जाने वाले सभी अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूर्ण पालन करने की अपील भी की है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति का यह विशेष दिन है। शिव कल्याण स्वरूप और शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता माने जाते हैं। नफरत, विद्वेष और अलगाव की प्रवृत्तियों के विष को नष्ट किया जाना आज भी समय की मांग है। उन्होंने कामना की है कि भगवान शिव सभी को शांति, समृद्धि, सौहार्द और सौभाग्य का आशीर्वाद दें।

बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि समस्त देशवासियों व खासकर उत्तर प्रदेश के लोगों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे यही कामना, ताकि लोग विशेषकर रोजी-रोजगार के मामले में आत्मनिर्भर बनकर आत्म-सम्मान के साथ इज्जत का जीवन जी सकें।

Share:

  • बिना सुरक्षा तामझाम शिवमंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी, सेल्फी की लगी होड़

    Tue Mar 1 , 2022
    लखनऊ । उत्तर प्रदेश में इस समय विधानसभा चुनाव (Assembly elections in Uttar Pradesh at this time) का दौर चल रहा है। ऐसे में नेता भी प्रचार प्रसार में कहां पीछे रहने वाला है। एक तरफ जहां नेता जनता के बीच पहुंच रहे हैं तो दूसरी ओर मंदिरों में मत्‍था टेकते नजर आ रहे हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved