img-fluid

पहले दिन चीतों ने किया भैंसे के मीट का नाश्ता, तीन दिन से थे भूखे

September 18, 2022

श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में पहले दिन चीतों ने भैंसे के मीट का नाश्ता किया। चीते भारत आने के दो दिन पहले से भूखे थे, तीन दिन के बाद चीतों ने भारत में पहली बार नाश्ता किया है। बता दें, अफ्रीका के नामीबिया से आए चीतों को शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था।


कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश वर्मा के अनुसार चीते पिछले 3 दिन से भूखे थे तो पीएम के कार्यक्रम का समापन हो जाने के बाद बाड़े में छोड़े गए। चीतों को भैंसे के मांस का सेवन कराया। वहीं, उन्होंने बताया कि अभी चीतों को एक महीने तक क्वारंटाइन रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें यही भोजन दिया जाएगा। उसके बाद उन्हें चेकअप के बाद बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। फिलहाल चीतों से मिलने के लिए पर्यटकों को 3 महीने इंतजार करना पड़ेगा।

Share:

  • आंध्र प्रदेश में कई जगह पर NIA की छापेमारी, 23 टीमें तलाशी अभियान में जुटीं

    Sun Sep 18 , 2022
    अमरावती। आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। केंद्रीय एजेंसी ने यहां कई जगहों पर छापा मारा है। निजामाबाद, कर्नूल, गुंटूर, नेल्लोर में एनआईए की करीब 23 टीमों की ओर से यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनआई ने यह छापेमारी पीएफआई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved