img-fluid

विश्व जल दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले-पानी की हर बूंद को बचाने का संकल्प दोहराएं…

March 22, 2026

नई दिल्ली. आज के दिन को दुनियाभर में जल दिवस (Water Day) के तौर पर मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को विश्व जल दिवस पर जनता को शुभकामनाएं दी और पानी को जीवन के लिए अनिवार्य तत्व बताया। उन्होंने कहा कि पानी हमें जीवन देता है और पृथ्वी के भविष्य को आकार देता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि विश्व जल दिवस पर आइए हम हर एक बूंद पानी को बचाने और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने का संकल्प दोहराएं।

उन्होंने यह भी कहा कि आज का दिन उन लोगों को सम्मानित करने का भी अवसर है, जो सतत् प्रथाओं को अपनाते हैं, जागरूकता फैलाते हैं और संरक्षण की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विश्व जल दिवस का मुख्य उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य 6 को पूरा करना है, जिसका मकसद 2030 तक सभी के लिए सुरक्षित जल और स्वच्छता सुनिश्चित करना है।

इस साल के विश्व जल दिवस अभियान में महिलाओं को पानी से जुड़े फैसलों में समान अधिकार, नेतृत्व और अवसर देने की जोरदार मांग की गई है। अभियान का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण और समान भागीदारी की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

Share:

  • बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट! ये फीचर जान लेंगे तो नहीं अटकेंगे पैसे

    Sun Mar 22 , 2026
    डेस्क: आज के दौर में ऑनलाइन पेमेंट हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है, लेकिन नेटवर्क गायब होते ही यही सुविधा परेशानी बन जाती है. ऐसे में एक ऐसा UPI फीचर मौजूद है जो बिना इंटरनेट भी पेमेंट की सुविधा देता है. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कमजोर नेटवर्क […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved