img-fluid

एक बार फिर संघ प्रचारक के हाथ में इंदौर की कमान

April 19, 2023

अब फिर संघ पैटर्न पर आ जाएगा इंदौर संभाग का संगठन

6 महीने से सहसंगठन मंत्री के रूप में कर रहे थे काम

इंदौर। कल शाम अचानक  प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी (State General Secretary Bhagwandas Sabnani) को इंदौर संभाग के प्रभारी से हटाकर उनके स्थान पर सहसंगठन प्रभारी राघवेन्द्र गौतम की नियुक्ति कर दी। राघवेन्द्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) में लंबे समय तक प्रचारक रहे हैं और संघ के पैटर्न पर ही संगठन संचालित करते हैं। वे संभाग के कुछ जिलों में भ्रमण भी कर चुके हैं। आज वे इंदौर में ही रहेंगे।


गौतम शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं और वे प्रचारक का दायित्व भी निभा चुके हैं। इसके अलावा संगठन के कई पदों पर भी वे काम कर चुके हैं। उन्हें पार्टी ने कुछ माह पहले ही इंदौर संभाग का सहसंगठन मंत्री नियुक्त किया था तब से संगठन के कामकाज को लेकर सक्रिय थे। अब वे प्रभारी हैं। उनकी कार्यशैली संघ पैटर्न पर ही काम करने की है। गंभीर एवं शांत स्वभाव के गौतम के बारे में कहा जाता है कि वे  संगठन के काम में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतते। माना जा रहा है कि इंदौर संभाग का संगठन अब संघ पैटर्न पर आ जाएगा। वैसे संभगीय संगठन मंत्री का पद जाने के बाद यह पहला मौका है जब संभाग की कमान संघ में रहे किसी पदाधिकारी के हाथ में आई है।

Share:

  • 'समलैंगिकों के विवाह पर राज्यों के विचार लेने जरूरी', सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा- रखी ये मांग

    Wed Apr 19 , 2023
    नई दिल्ली। समलैंगिकों के विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है कि वह इस मामले में सभी राज्यों का पक्ष जानें। इसके लिए केंद्र ने राज्यों को भी पत्र लिखकर इस मामले पर उनके विचार मांगे हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved