इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में गत वर्ष अतिवृष्टि एवं कीट व्याधि से खराब हुई सोयाबीन फसल की डेढ़ सौ करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति राशि किसानों को वितरित की जाएगी। उप संचालक कृषि रामेश्वर पटेल ने बताया है कि जिले में 88700 किसानों को लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपये की राशि प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत वितरित की जाएगी।
बताया जा रहा है कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में कृषि विभाग जिला सहकारी बैंक और अन्य संबंधित बैंकों द्वारा इस संबंध में तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर मध्यप्रदेश में लगभग 46 सौ करोड़ रुपये की राशि लगभग 20 लाख किसानों को वितरित की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved