img-fluid

क्षतिग्रस्त मकानों का मिलेगा एक लाख मुआवजा: शिवराज

September 05, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पीडि़तों को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सोयाबीन व धान दोनों का सर्वे करवाया जाएगा। आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के अनुरूप राहत राशि वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि युद्ध स्तर पर बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करवाई गई है। अभी तक के सारे बिजली के बिल स्थगित कर दिए गए हैं। गरीबी रेखा में नाम जोडऩे का कार्य किया जाएगा। 50 किलो अनाज प्रत्येक परिवार को वितरित किया जा रहा है। संबल योजना पुन: शुरू की जाएगी। गाँव के स्कूल की बाउंड्रीवाल बनवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिवर्षा से बड़ी विपत्ति आई है। क्षेत्र में बाढ़ के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अब हमारी प्राथमिकता लोगों के जीवन को दोबारा सामान्य स्थिति में लाना है।

Share:

  • कर्ज लेकर करेंगे किसानों के नुकसान की भरपाई

    Sat Sep 5 , 2020
    बाढ़ प्रभावितों के बीच मुख्यमंत्री ने किया ऐलान… भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि चाहे उन्हें कर्ज लेना पड़े, वे किसानों के नुकसान की भरपाई राहत की राशि और फसल बीमा से करेंगे। मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित फसलों का जायजा लेने के बाद किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved