भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कर्ज लेकर करेंगे किसानों के नुकसान की भरपाई

  • बाढ़ प्रभावितों के बीच मुख्यमंत्री ने किया ऐलान…

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि चाहे उन्हें कर्ज लेना पड़े, वे किसानों के नुकसान की भरपाई राहत की राशि और फसल बीमा से करेंगे। मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित फसलों का जायजा लेने के बाद किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगता है ईश्वर ने उन्हें कोरोना से लडऩे और किसानों के दुख-दर्द दूर करने के लिए ही फिर मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने किसानों से कहा कि आंखों में आंसू मत लाना, मैं परिश्रम की पराकाष्ठा करके आपको संकट से पार निकालकर ले जाऊंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा और हजारों की संख्या में शीघ्र ही राशन पर्ची देकर राशन दिया जाएगा। चौहान ने कोरोना से प्रभावित ग्रामीण छोटे व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उन्हें मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना से 10 हजार की रकम दिलाई जाएगी और उसकी गारंटी वे स्वयं लेंगे।

सर्वे में पंचायत के ५ सदस्य रहेंगे
मुख्यमंत्री ने जिला-प्रशासन को निर्देश दिए कि सर्वे का काम शीघ्र करें और किसी भी प्रकार की हड़बड़ी न हो इसका भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रभावित किसान फसलों के सर्वे के बाद राहत और बीमा राशि से वंचित नहीं रहे। सर्वे में पंचायत के 5 सदस्यों को भी रखें जिससे कोई गड़बड़ी नहीं हो। उन्होंने बेगमगंज और सिलवानी के किसानों को आश्वस्त किया कि पूर्व में हुई गड़बड़ी की जांच के साथ इस बार पारदर्शी तरीके से सर्वे होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उनकी सरकार बाढ़ पीडि़तों की मदद के साथ ही गरीब किसानों की मदद में सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रही है। दिन.रात एक करके पिछले हफ्ते ही बाढ़ में फंसे 13 हजार लोगों की जान बचाई गई है।

गरीबों के भारी.भारी बिजली के बिल स्थगित
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के भारी.भारी बिजली के बिल उन्होंने स्थगित कर दिये हैं और इस माह से माहवार नये बिल आएंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण की सभी योजनाएं बंद कर दी गई थीं, संबल सहित ऐसी सभी योजनाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। चौहान ने कहा कि अब किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

एक-एक खेत का सर्वे ईमानदारी से करें
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक.एक खेत का सर्वे ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ किया जायेए कोई भी प्रभावित सर्वे से न छूटे। मेरी पहली प्राथमिकता थी कि बाढ़ से किसी को जान का नुकसान नहीं हो और हमें इस बात का संतोष है कि इतनी बड़ी बाढ़ में भी हमने किसी व्यक्ति की जान नहीं जाने दी। हम लोगों की जान बचाने में सफल हो गए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों को उनके नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास हर क्षेत्र की जानकारी है और उन्होंने प्रशासन को सभी क्षेत्रों में तत्काल सर्वे कर मदद पहुँचाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि फसलों को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। जिनके घरों को क्षति पहुँची है, उन्हें भी हरसंभव राहत दी जाएगी।

Share:

Next Post

नई शिक्षा नीति लागू... सात सितंबर से सुबह 7 से 10 बजे तक ऑनलाइन होगी पढ़ाई

Sat Sep 5 , 2020
भोपाल। मध्यप्रदेश में नई शिक्षा नीति 2020 लागू कर दी गई है। इसके आदेश शुक्रवार देर रात माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के सचिव ने जारी कर दिए। इसके अनुसार 7 सितंबर से ऑनलाइन क्लास शुरू हो जाएंगी। इसमें ऑनलाइन एसेसमेंट भी शामिल रहेगा। हालांकि अब इसको लेकर स्कूल शिक्षा विभाग और मंडल आमने-सामने हो सकते […]