
भोपाल। उपचुनाव में कांग्रेस को मिली हार को लेकर भोपाल में आयोजित कांग्रेस की मंथन बैठक में 3 विधायक नदारद रहे। विधायकों की गैरमौजूदगी को कमलनाथ से नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। कमलनाथ द्वारा स्वयं बुलाई गई इस बैठक में 96 में से 93 विधायक ही मौजूद थे, जबकि बैठक में सभी विधायकों को आना अनिवार्य किया गया था। इसके बावजूद 3 विधायकों का मौजूद नहीं होना निराशाजनक रहा।
हम सकारात्मक भूमिका निभाएंगे
बैठक में कमलनाथ ने कहा कि हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। सरकार के कामकाजों पर पैनी नजर रखेंगे, लेकिन प्रदेश के विकास कार्यों में कोई रोड़ा नहीं अटकाएंगे।
दीपावली बाद संगठन में बदलाव
उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद दीपावली के बाद कांग्रेस संगठन में बदलाव संभव है। माना जा रहा है कि कमलनाथ नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे और प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। साथ ही संगठन के कई नेताओं की छुट्टी भी हो सकती है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved