
भोपाल। बैसाखी के सहारे एक दिव्यांग महिला कार्यकर्ता ने जैसे ही भाजपा जिला कार्यालय में प्रवेश किया सभी कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया। मंचासीन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा स्वयं इस मातृशक्ति के जज्बे को देखकर गौरवान्वित थे। दरअसल भाजपा ने चौबे वार्ड से ऐसी महिला कार्यकर्ता सुशीला कौल को उम्मीदवार बनाया जो पैर से दिव्यांग है, लेकिन समाज सेवा में रुचि तथा उनके जज्बे के आगे उनकी यह दिव्यांगता कभी आड़े नहीं आई। महिला कार्यकर्ता सुशीला पार्टी की नीति रीति को आत्मसात कर निरन्तर जनसेवा में जुटी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved