उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

नगर निगम चुनाव.. कई वार्डों में दिग्गज नेताओं की साख दांव पर

  • भाजपा और कांग्रेस में अभी भी नहीं थमा विरोध-नाराजगी बन सकती है मुसीबत

उज्जैन। नगर निगम चुनाव में इस बार टिकिट वितरण के बाद दोनों प्रमुख दलों के कई नेताओं की साख दांव पर लगी है। इस बीच टिकिट कटने से नाराज पार्टी के लोगों का विरोध भाजपा और कांग्रेस में थमने का नाम नहीं ले रहा है। नाराज होकर कई उम्मीदवार निर्दलीय मैदान में खड़े हो गए हैं। यह दोनों दलों के घोषित प्रत्याशियों के लिए समस्या खड़ी करेंगे। भाजपा ने इस बार निगम चुनाव में जहां महापौर उम्मीदवार घोषित करने में कांग्रेस से देरी की वहीं पार्षद उम्मीदवारों की घोषणा करने में कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया था। बावजूद इसके टिकिट कटने से नाराज उम्मीदवारों के विरोध को दोनों ही दल अभी तक झेल रहे हैं। इधर कई वार्डों में टिकिट वितरण के बाद कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं की साख दांव पर लगी है। इसमें सबसे ज्यादा निगाहें वार्ड 25 पर बनी हुई है। यहां पिछली बार भाजपा उम्मीदवार योगेश्वरी राठौर ने कांग्रेस प्रत्याशी रवि राय को हराया था।


इस्तीफे और विरोध का दौर जारी
उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद से ही भाजपा में वार्ड 29, 9 और 53 में टिकिट वितरण को लेकर विरोध हो रहा है। कल भी वार्ड 29 से रामेश्वर दुबे को टिकिट दिए जाने के विरोध में बूथ अध्यक्षों ने कल भाजपा कार्यालय जाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए इस्तीफे दिये। वार्ड 9 और 53 के नागरिकों ने भी भाजपा कार्यालय जाकर मंत्री और नगर अध्यक्ष के सामने विरोध जताया। इसी तरह कांग्रेस में भी वार्ड 15 से टिकिट कटने से नाराज कांग्रेस नेता शंकर परमार और समर्थक अभी भी विरोध जता रहे हैं। वार्ड 40 में भी बाहरी प्रत्याशी के नाम पर कांग्रेस उम्मीदवार का विरोध हो रहा है। अन्य वार्डों में भी कहीं खुलकर तो कहीं इशारों इशारों में विरोध के सुर मुखर हो रहे हैं।

महाकाल क्षेत्र में गुंडों का कब्जा, फुटकर व्यापारियों से करते हैं वसूली
उज्जैन। महाकाल क्षेत्र में गुंडों का कब्जा है और रूद्रसागर सहित हरसिद्धि क्षेत्र में फुटकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को धमकाकर वसूली करते हैं। इसकी शिकायत कई बार थाने में की गई लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। असामाजिक तत्वों का यह धंधा लंबे समय से चल रहा है और शिकायत करने पर पुलिस उन्हें भगा देती है। हरसिद्धि और चारधाम मंदिर क्षेत्र में कई असामाजिक तत्वों ने अपने ठेले गुमटी लगवा रखे हैं जिन्हें चलाने वालों से वे 300 से एक हजार रुपए की हर दिन वसूली करते हैं।

Share:

Next Post

भारत बंद के आव्हान के बीच पूरे शहर में कड़ी चौकसी

Mon Jun 20 , 2022
सुबह 7 से 9 बजे तक फ्लैग मार्च निकाला और कॉलेजों के बाहर पुलिस बल लगाया उज्जैन। केन्द्र सरकार द्वारा लागू की गई सेना में अग्निपथ योजना का पूरे देश में विरोध किया जा रहा है और कई प्रांतों में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके विरोध में आज भारत बंद का आह्वान किया गया […]