देश राजनीति

विपक्षी दलों की राजनीति से किसान हुए आंदोलित : मेनका गांधी

सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने कहा कि किसान बिना सोचे समझे बड़े आंदोलन में उतर आए हैं। यह विपक्षी दलों की राजनीति का हिस्सा है। कोरोना वैक्सीन के संबंध में उन्होंने कहा कि वैक्सीन हर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी।

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयानों पर सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में किसी को कहीं जाने से रोका नहीं जा सकता। उन्होंने धान क्रय केंद्र के निरीक्षण के संबंध में बताया कि किसानों से शिकायतें मिल रही थीं कि उनके धान की गुणवत्ता पर सवाल उठाकर व अन्य कारणों क्रय केंद्रों में धान खरीद पर क्रय केंद्र प्रभारी मनमानी कर रहे हैं। दोस्तपुर धान क्रय केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी को सख्त हिदायत देते हुए अपना आचरण सुधारने हिदायत दी है।

किसानों की खुशहाली हमारी पहली प्राथमिकता

मेनका गांधी ने कहा कि किसानों की खुशहाली हमारी प्राथमिकताओं में है। यदि क्रय केंद्र से कोई भी किसान धान विक्रय किए बिना लौटा तो केंद्र प्रभारी को जेल तक जाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में मार्ग चौड़ीकरण की गति कोरोना लाॅकडाउन के कारण धीमी है, मैंनें अधिकारियों से बात की है। जल्द ही काम में तेजी लायी जायेगी। स्वास्थ्य केंद्रों में डॉ. नहीं बैठ रहे हैं। जिसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अगले दौरे में दिशा बैठक के माध्यम से विकास कार्योंं की समीक्षा की जाएगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

केंद्र सरकार से बात न बनी तो किसान करेंगे दिल्ली कूच: डागर

Thu Dec 3 , 2020
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र डागर ने कहा है कि नए कृषि कानूनों को लेकर गुरुवार को केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक में यदि बात बनी तो दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे किसान उग्र होकर दिल्ली कूच कर देंगे। उनका कहना है कि गुरुवार की सुबह महिपालपुर गांव […]