वाशिंगटन। हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह ऑस्कर 2026 (Oscars Awards 2026 ) में भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने स्टाइल और ग्लैमर से सबका ध्यान खींच लिया। ऑस्कर 2026 के रेड कारपेट पर वह अपने पति और सिंगर Nick Jonas के साथ पहुंचीं, जहां दोनों की शानदार केमिस्ट्री चर्चा का विषय बन गई।
उन्होंने अपने लुक को Bvlgari के शानदार डायमंड नेकलेस से पूरा किया। हल्के मेकअप और ओपन स्लीक हेयरस्टाइल के साथ प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं निक जोनस वेलवेट ब्लैक सूट में उनके साथ परफेक्ट मैच करते दिखाई दिए। रेड कारपेट पर दोनों ने फोटोग्राफर्स को कई पोज दिए।
बतौर प्रेजेंटर हुईं शामिल
इस साल प्रियंका ऑस्कर समारोह में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। उनके साथ हॉलीवुड के कई बड़े सितारे जैसे Anne Hathaway, Robert Downey Jr. और Gwyneth Paltrow भी मंच पर नजर आए।
निक के हाथ का कलावा बना चर्चा का विषय
ऑस्कर समारोह में शामिल होने से पहले निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पानी पीते नजर आए। इस वीडियो में उनके हाथ पर बंधा कलावा लोगों का ध्यान खींचता दिखा। सोशल मीडिया पर फैंस ने मजाक में उन्हें “परफेक्ट इंडियन जीजू” तक कह दिया।
वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की पिछली रिलीज हॉलीवुड फिल्म The Bluff थी, जिसमें उनके अभिनय को सराहा गया। वहीं उनकी आने वाली हिंदी फिल्म निर्देशक S. S. Rajamouli के निर्देशन में बन रही वाराणसी है। इस फिल्म में उनके साथ Mahesh Babu और Prithviraj Sukumaran भी नजर आएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved