img-fluid

“हमारा राजा लौट आया”; रघुवंशी परिवार में बेटे के जन्म से गम के बीच लौटी मुस्कान

March 30, 2026

इंदौर। चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी (Transport Businessman) राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi murder case) के बाद शोक में डूबे परिवार में अब एक नई खुशी आई है। रविवार को परिवार में बेटे का जन्म हुआ, जिसके बाद घर में फिर किलकारियां गूंज उठीं। भावुक परिजन इसे दिवंगत राजा की वापसी मानते हुए कह रहे हैं—“हमारा राजा लौट आया।”

यह खुशखबरी राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर आई है। करीब आठ-नौ महीनों से बेटे की हत्या के गम में डूबा परिवार नवजात के आगमन से संभलता नजर आ रहा है। परिवार ने बच्चे का नाम भी ‘राजा’ रखने का फैसला किया है।


  • परिजनों का कहना है कि तेहरवी के दौरान कामाख्या मंदिर के पुजारी ने भविष्यवाणी की थी कि राजा दोबारा परिवार में जन्म लेगा। भाई विपिन रघुवंशी के अनुसार, पुजारी ने कहा था कि असामान्य परिस्थितियों में हुई मृत्यु के बाद उसका पुनर्जन्म परिवार में ही होगा। अब बेटे के जन्म को उसी भविष्यवाणी से जोड़कर देखा जा रहा है।

    परिवार ने एक और संयोग का जिक्र किया है। उनका कहना है कि जिस दिन राजा की हत्या हुई थी, वह ग्यारस का दिन था और दोपहर करीब 2:40 बजे उसकी मौत हुई थी। वहीं नवजात का जन्म भी ग्यारस के दिन दोपहर लगभग 2:42 बजे हुआ। परिजन इसे खास संकेत मान रहे हैं।

    राजा की मां उमा रघुवंशी भावुक होकर बोलीं कि जिस दिन और लगभग जिस समय बेटा उनसे दूर हुआ था, उसी दिन वह फिर घर लौट आया है। उन्होंने इसे भगवान की कृपा बताया। परिवार का कहना है कि बच्चे को ‘राजा’ कहकर पुकारने पर उन्हें एक अलग ही अपनापन महसूस होता है।

    इसी बीच परिवार ने हत्याकांड में जल्द न्याय की मांग दोहराई है। उन्होंने अदालत से अपील की है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर आरोपियों को शीघ्र सजा दी जाए।

    गौरतलब है कि 11 मई 2025 को राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे, जहां 24 मई को उनका संपर्क टूट गया। 2 जून को राजा का शव खाई में मिला और 4 जून को इंदौर लाया गया। बाद में 9 जून को सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली, जिसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। फिलहाल सभी आरोपी जेल में हैं।

    Share:

  • मिडिल ईस्ट तनाव: नेतन्याहू का दावा-ईरान की सरकार कमजोर, सत्ता में दरारें पड़ीं

    Mon Mar 30 , 2026
    तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच तन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों से Iran की सत्ता व्यवस्था हिल गई है और वहां शासन में दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी कमान मुख्यालय में समीक्षा बैठक के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved