
नई दिल्ली। गुजरात (Gujrat) के जामनगर मे स्थित कस्टम डिपार्टमेंट (Customs Department) के ऑफिस से हुई चोरी का मामला सामने आया है। इस चोरी मे 1 करोड़ 10 लाख रुपये का सोना (Gold) गायब होने की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते ही डिपार्टमेंट के कुछ अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।
पुलिस इंस्पेक्टर कुनाल गढ़े ने बताया कि जामनगर बी डिवीजन पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 309 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह धारा किसी पब्लिक सर्वेंट के धोखाधड़ी करने पर लगाई जाती है। 26 जनवरी 2001 को गुजरात के भुज में भूकंप आया था। इस भूकंप ने शहर को तबाह कर दिया था। इसी दौरान भुज के कस्टम डिपार्टमेंट से जामनगर के ऑफिस में तीन किलो 149 ग्राम सोना भेजा गया। 2016 में इसे वापस लिया गया तो दो किलो 156 ग्राम सोना कम निकला। इंटरनल इन्वेस्टिगेशन के बाद अज्ञात स्टाफर्स के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved