img-fluid

सामूहिक शादी के नाम पर 42 से ज्यादा परिवारों से लाखों रुपए की ठगी, मौके पर ना दुल्हन मिलीं और ना आयोजक

May 25, 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश के देवास में सामूहिक विवाह के नाम पर 42 से अधिक परिवारों से लाखों रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इन परिवारों को देवास बुलाकर आयोजक फरार हो गए और मौके पर दुल्हन भी नहीं मिलीं। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जो परिवार ठगे गए, उन्हें इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि उनके साथ ठगी हो गई।

देवास में सामूहिक विवाह के नाम पर 42 से अधिक परिवारों से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शमशाबाद के एक दंपति पर आरोप है कि उन्होंने अविवाहित युवकों के परिवारों से 25-25 हजार रुपए जमा कराए और 25 मई को विवाह कराने का वादा करके सभी को देवास बुलाकर गायब हो गए।


  • आरोपियों ने एक परिचित के माध्यम से विभिन्न जिलों के उन परिवारों से संपर्क किया, जहां युवकों की शादी नहीं हो पा रही थी। परिवारों को भरोसा दिलाया गया कि 25 मई को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पहले 24 मई को माता टेकरी दर्शन कराने और फिर राधागंज स्थित क्लब मैदान में ठहरने की व्यवस्था की बात कही गई। प्रति परिवार 25 हजार रुपए की राशि जमा कराई गई।

    विभिन्न जिलों से युवक और उनके परिजन राधागंज क्लब मैदान पहुंचे। लेकिन वहां न कोई विवाह आयोजन था, न कोई आयोजक। घंटों इंतजार के बाद परिवारों को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद वहां मौजूद दिनेशदास बैरागी के भाई से लोगों ने जवाब-तलब करना शुरू कर दिया।

    बीएनपी थाना पुलिस के अनुसार जिन आरोपियों ने रुपए लिए हैं, वे फिलहाल मौके पर नहीं मिले हैं। उनके एक परिचित से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई पीड़ितों के बयानों के आधार पर की जाएगी।

    Share:

  • चांदी की कीमतों में ₹5000 की जोरदार तेजी, सोना भी हुआ महंगा- चेक करें आज के भाव

    Mon May 25 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच लगभग 3 महीने से चल रहे तनाव के बीच समझौता होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसी बीच, सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में शानदार तेजी देखी जा रही है। जहां एक तरफ, चांदी के भाव में 1.5 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल देखने को मिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved