img-fluid

ओसाका में फूड पॉइजनिंग से 600 से अधिक छात्र और स्टाफ बीमार, स्कूल के लंच में मिली ब्रेड बनी वजह

March 26, 2026

टोक्यो। जापान के ओसाका प्रांत में फूड पॉइजनिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां के कुमातोरी टाउन के कई स्कूलों में 600 से ज्यादा छात्र और स्टाफ सदस्य बीमार पड़ गए हैं। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। शहर के आठ प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूलों में पिछले गुरुवार से दस्त और उल्टी जैसे लक्षण लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार तक प्रभावित लोगों की कुल संख्या 633 पहुंच गई है।


  • स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ने कुछ बीमार छात्रों की जांच की, जिसमें नोरोवायरस की पुष्टि हुई है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी मुताबिक यह वायरस उस कंपनी के कर्मचारियों में भी मिला है जो शहर के सभी स्कूलों में लंच के लिए ब्रेड की सप्लाई करती थी। इन नतीजों के आधार पर सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र ने यह निष्कर्ष निकाला है कि स्कूल के खाने में दी गई ब्रेड ही इस बीमारी की मुख्य वजह है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित निर्माता कंपनी के कामकाज पर पांच दिनों की रोक लगा दी है।

    Share:

  • दुष्कर्म के आरोपी आप विधायक हरमीत पठानमाजरा शिवपुरी से गिरफ्तार, कोर्ट ने किया था भगोड़ा घोषित

    Thu Mar 26 , 2026
    शिवपुरी। पंजाब के पटियाला की पुलिस ने दो साल पुराने दुष्कर्म केस में छह महीने से फरार चल रहे आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को मध्य प्रदेश के ग्वालियर-शिवपुरी बायपास से गिरफ्तार किया है। वे पंजाब की सनौर सीट से पहली बार विधायक बने थे। भगोड़ा घोषित किए जा चुके विधायक, जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved