
डेस्क: योगी सरकार ने कावंड यात्रा को लेकर एक आदेश जारी किया है. इस आदेश में कहा गया है कि कांवड़ यात्रा रूट पर सभी दुकानदारों के नाम लिखना जरूरी होगी. योगी सरकार के इस फैसले से सियासी घमासान मचा हुआ है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी योगी सरकार के इस फैसले पर लगातार हमला बोल रहे हैं. इसी बीच उन्होंने फिर से UP गवर्नमेंट के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं.
असदुद्दीन ओवैसी ने एक रिपोर्ट को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर, ‘यूपी के कांवर मार्गों पर खौफ, यह भारतीय मुसलमानों के प्रति नफरत की हकीकत है. इस गहरी नफरत का श्रेय राजनीतिक दलों/हिंदुत्व के नेताओं और तथाकथित दिखावटी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को जाता है.
उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ लगाने के निर्देश पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा संकट में है. वो अपनी सांप्रदायिक राजनीति पर उतर आई है लेकिन वे (भाजपा) भूल चुकें हैं कि देश की जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को विफल किया है.’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved