
सुलगते बंगाल में टीएमसी को लगेगा करारा झटका
कोलकाता। सुलगते पश्चिम बंगाल में 19 दिसंबर से शुरू हो रहे भाजपा नेता अमित शाह के दौरे पर तृणमूल कांग्रेस को करारा झटका लग सकता है। टीएमसी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शुभेंद्रु अधिकारी सहित टीएमसी के 3 विधायक व कई बड़े नेता अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इन नेताओं में एक नेता वह भी शामिल हैं, जिन्हें टीएमसी ने पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते निकाला है, जबकि 2 विधायक पिछले 3 दिनों से भाजपा के कार्यक्रम में दिख रहे हैं। इन सभी नेताओं के भाजपा में शामिल होने से ममता बनर्जी को करारा झटका लगेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved