
गायों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ता जुटे
इंदौर। जिला कांग्रेस (Indore congress) आज गायों पर अत्याचार के विरोध में एक बड़ा आंदोलन (Protest) कर रही है। नेहरू प्रतिमा (Nehru statue) से गांधी प्रतिमा (Gandhi statue) तक पदयात्रा निकालकर कांग्रेसी गायों के संरक्षण की मांग करेंगे। कांग्रेसी एक बछड़ा भी साथ लेकर निकले हैं, जो गांधी प्रतिमा के चरणों में अपनी सुरक्षा की गुहार लगाएगा।
इंदौर और बैरसिया में हुई गायों की मौत के मामले में गौहत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग भी कांग्रेसियों द्वारा की जा रही है। आज सुबह जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता मधुमिलन चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर इक_ा हुए और गायों पर लगातार हो रहे अत्याचार के विरोध में नारेबाजी की। कांग्रेसियों के हाथों में एक बछड़ा भी था, जिसको लेकर पदयात्रा निकाली गई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव ने बताया कि अपने आपको गायों का हितैषी बताने वाली सरकार के राज में गायों पर अत्याचार हो रहे हैं और सरकार चुप बैठी हुई है। इसी के विरोध में ग्रामीण और शहर कांग्रेस के नेताओं के साथ कार्यकर्ता पदयात्रा में पहुंचे हैं। हालांकि 11 बजे तक अधिकांश नेता कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाए थे। पदयात्रा में पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल भी शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर, प्रेमचंद गुड्डू, अश्विन जोशी को भी पदयात्रा में आमंत्रित किया गया है। विदित है कि पिछले दिनों कम्पैल में हुई गायों की मौत के मामले में कांग्रेस ने जवाबदारों पर कार्रवाई की मांग की थी, वहीं भोपाल की बैरसिया गौशाला में भी भाजपा से जुड़ी नेत्री द्वारा ही गौशाला का संचालन किया जा रहा था और उसमें गायों की लगातार मौत हो रही थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved