img-fluid

PAK vs SL: T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी न्यूजीलैंड

February 28, 2026

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand cricket team) ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को क्वालीफाई करने के लिए श्रीलंका की टीम को 147 रन पर रोकना था, लेकिन उसके गेंदबाज ऐसा कर नहीं पाए। जैसे ही मेजबान श्रीलंका ने 147 रन का आंकड़ा पार किया, न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई और पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया।

श्रीलंका ने 16वें ओवर में रत्नानायके की अर्धशतकीय पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 147 रन का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया। श्रीलंका की इस जीत से न केवल पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई है बल्कि अब दोनों सेमीफाइनल मुकाबले भी भारत में खेले जाएंगे। अगर पाकिस्तान की टीम क्वालीफाई करती तो पहला सेमीफाइनल कोलंबो में खेला जाता।

इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान और फखर जमां के बीच 176 रन की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। साहिबजादा फरहान ने 60 गेंद में 100 जबकि फखर जमां ने 42 गेंद में 84 रन की पारी खेली।


  • न्यूजीलैंड बनी तीसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम
    प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 3 मैच में केवल एक मुकाबला जीता था। पाकिस्तान के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। 3 मैच में उसके 3 अंक थे और अब ग्रुप 2 की दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीम मिल गई है। ग्रुप 2 की सेमीफाइनलिस्ट टीम इंग्लैंड बनी थी, जिसने अपने तीनों मुकाबले जीतकर टॉप पर फिनिश किया था।

    न्यूजीलैंड खेलेगी पहला सेमीफाइनल
    न्यूजीलैंड की टीम ने अपने ग्रुप में नंबर दो पर फिनिश किया है। इसका मतलब है कि 4 मार्च को होने वाले पहले सेमीफाइनल में उनकी टीम ग्रुप वन की टॉपर यानी साउथ अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका को अपना आखिरी मुकाबला रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है, जहां उसके पास मुकाबला जीतकर 6 प्वाइंट के साथ टॉप पर फिनिश करने का मौका होगा।

    5 मार्च को होगा दूसरा सेमीफाइनल
    5 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल ग्रुप दो की टॉपर और ग्रुप वन की दूसरे नंबर की टीम के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप दो की टॉपर टीम इंग्लैंड है जबकि ग्रुप वन की दूसरे नंबर की टीम रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच के बाद सामने आ जाएगी।

    Share:

  • T20 World Cup: श्रीलंका को हराने के बाद भी PAK टूर्नामेंट से बाहर, सेमीफाइनल में NZ

    Sun Mar 1 , 2026
    कोलंबो। आईसीसी टी20 विश्‍व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 50वें और सुपर-8 के अहम मैच में शनिवार को पाकिस्‍तान टीम की टक्‍कर श्रीलंका (Pakistan vs Sri Lanka) से हुई। यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पाकिस्‍तान ने श्रीलंका 5 रन से हराया। पाकिस्‍तान भले ही मैच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved