img-fluid

पाकिस्तान में 70 साल के हकीम ने 22 साल की लड़की से किया निकाह, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल, दिया ये जवाब

February 25, 2026

इस्लामाबाद । पाकिस्तान (Pakistan) में कम उम्र की लड़कियों की शादी (Marriage) को लेकर इस वक्त दो तरह के बवाल चल रहे हैं. एक तरफ जहां कानूनों को सख्त बनाने की लड़ाई चल रही है. वहीं दूसरी तरफ, कट्टरपंथी इसका विरोध कर रहे हैं. पाकिस्तान की राजनीति में ये मुद्दा गर्माया हुआ है. वहीं दूसरी तरफ रावलपिंडी (Rawalpindi) से आए एक शादी के मामले ने दुनिया को हैरान कर दिया है. यहां 70 साल के हकीम बाबर (Hakim Babar) ने 22 साल की लड़की को अपनी बेगम बना लिया है. इस निकाह का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ तो नए कपल ने इस पर जबरदस्त जवाब भी दिया है.

पाकिस्तानी कपल की शादी हुई वायरल
पाकिस्तान के रावलपिंडी में चकनला स्कीम-III के रहने वाले 70 साल के हकीम बाबर ने खुद से करीब 50 साल छोटी, यानी 22 साल की लड़की से निकाह कर लिया है. सफेद लंबी दाढ़ी वाले बाबर और उनके बगल में खड़ी उनकी जवान बीवी का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. अपनी बदनामी होती देश बाबर मियां चुप नहीं बैठे, उन्होंने बेबाकी से जवाब दे डाला.


  • बाबर और बीवी ने दिया जवाब
    बाबर ने ट्रिब्यून को दिए इंटरव्यू में ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा है कि ये ‘अरेंज और लव मैरिज’ का मिक्सचर है. उन्होंने कहा, ‘मेरी पत्नी को मुझसे प्यार हुआ, फिर हमने अल्लाह के हुक्म और सुन्नत के मुताबिक निकाह किया. इसमें गलत क्या है’? बाबर ने उन लोगों को भी आड़े हाथों लिया जो उन पर गंदे कमेंट्स कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने निकाह किया है, कोई गलत काम नहीं. जो लोग आलोचना कर रहे हैं, उनमें से कई ऐसे हैं जो गर्लफ्रेंड्स रखते हैं और औरतों को धोखा देते हैं, पर शादी नहीं करते’.

    बाबर की बीवी ने भी अपने पति की बात का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि ‘जब सच्चा प्यार मिल जाए, तो शादी में देरी नहीं करनी चाहिए और उम्र का फासला कोई मायने नहीं रखता’.

    Share:

  • पाकिस्तान के पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की मौत

    Wed Feb 25 , 2026
    इस्लामाबाद. पाकिस्तान (Pakistan) में मंगलवार को आतंकियों (terrorist) ने दो अलग-अलग हमलों को अंजाम देकर सुरक्षा बलों (security forces) को एक बार फिर चुनौती दी. इन हमलों में कुल 11 लोगों की जान चली गई, जिनमें बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी शामिल हैं. पहला हमला पंजाब (Punjab) प्रांत में आत्मघाती विस्फोट के रूप में हुआ, जबकि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved