img-fluid

आतंक को बढ़ावा देने वाला PAK अब खुद झुलस रहा दहशतगर्दी की आग में…. 250 आतंकी संगठन सक्रिय

July 09, 2026

इस्लामाबाद। भारत (India) में आतंकवाद (Terrorism) को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान (Pakistan) अब खुद ही दहशतगर्दी की आग में झुलस रहा है। बलूचिस्तान (Balochistan) और पीओके (PoJK) में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। दक्षिण एशिया (South Asia) के देशों में पाकिस्तान एकमात्र ऐसा मुल्क है, जहां सबसे ज्यादा 250 आतंकवादी संगठन हैं। इन संगठनों के करीब 50 हजार आतंकी लगातार मौत बांट रहे हैं।

सुरक्षा विशेषज्ञ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीजी एसपी वैद्य का कहना है, मौजूदा समय में पाकिस्तान ‘1971’ की राह पर है। ढाई दशक में 18,967 आतंकी घटनाएं, 23,078 नागरिक, 11,060 सुरक्षाकर्मी मारे गए साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल की ताजा रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान में ढाई दशक में 18,967 ऐसी आतंकी घटनाएं हुई हैं, जिनमें 23,078 नागरिक और 11,060 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। आतंकियों -विद्रोहियों के मारे जाने का आंकड़ा 38,462 है। 2020 से जून 2026 तक आतंकी हमलों में 2,671 नागरिकों की जान चली गई तो वहीं 3,949 सुरक्षाकर्मी मारे गए।


  • घुसपैठ के मंसूबे क्यों नहीं हो पाते कामयाब?
    वैद्य बताते हैं कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर, घातक नीतियों पर चल रहे हैं। वहां मौजूद ढाई सौ आतंकी संगठन और लगभग पचास हजार दहशतगर्द, पाकिस्तान को ही आग में धकेल रहे हैं। पाक सीमा में दर्जनभर आतंकी लॉन्चिंग पैड बने हैं। हालांकि भारतीय सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के चलते पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा घुसपैठ के मंसूबे कामयाब नहीं हो रहे।

    Share:

  • कर्ज के जाल में फंसता जा रहा फ्रांस, विशेषज्ञों की चेतावनी- सुधार नहीं हुए तो GDP...

    Thu Jul 9 , 2026
    नई दिल्ली। बढ़ते सरकारी कर्ज (Government Debt) को लेकर अब केवल अमेरिका ही नहीं, बल्कि यूरोप की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं भी चिंता के घेरे में हैं। फ्रांस (France) की वित्तीय स्थिति (Financial position) को लेकर अर्थशास्त्रियों और वैश्विक संस्थानों ने गंभीर चेतावनी दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस राजकोषीय सुधार नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved